Font by Mehr Nastaliq Web

गन्ने के खेत में

ganne ke khet mein

सुब्रह्मण्य भारती

सुब्रह्मण्य भारती

गन्ने के खेत में

सुब्रह्मण्य भारती

और अधिकसुब्रह्मण्य भारती

    गन्ने के खेत, हाँ, गन्ने के खेत में।

    थके हाथ-पैर इधर लुढ़क जाती है,

    पछताती हाय-हाय करती चिल्लाती है।

    हिंदू महिलाओं का ख़ून उबल जाता है—

    पीड़ा में आठ-आठ आँसू ढुलकाती है॥

    इनकी इस पीड़ा की दवा ही नहीं क्या?

    पिसती है रात-दिन कोल्हू के बैल-सी : गन्ने के खेत में।

    गन्ने के खेत, हाँ गन्ने के खेत में॥1॥

    होता ऐसा प्रभाव नारी के नाम का

    पिघल-पिघल जाता है अंतर शैतान का।

    पर यह भी होगा क्या नारी के कष्ट देख—

    द्रवित नहीं होगा अंतर्मन भगवान का?

    अश्रु बहाते वे क्या मिट्टी में समा जाँएगी

    दक्षिण सागर मध्य शेष समय खाएँगी।

    तड़प रही हैं बहनें अंधे बन, द्वीपों में : गन्ने के खेत में।

    गन्ने के खेत, हाँ, गन्ने के खेत में॥2॥

    कब वे इस धरती की सुधि लेने आएँगी?

    कब तक निज भारत के दर्शन को आएँगी?

    मातृभूमि का उनको ध्यान तक नहीं होगा,

    तुमने तो पवन! आर्तनाद भी सुना होगा?

    कहो एक बार जो कहा है तुमसे सबने,

    दुःखसागर में क्या उत्पीड़न सहतीं बहनें?

    फूट-फूट रोने की शक्ति भी नहीं है अब : गन्ने के खेत में।

    गन्ने के खेत, हाँ, गन्ने के खेत में॥3॥

    अन्यायी उत्पीड़न देते ही रहते हैं,

    बहनों को त्रास दे सतीत्व भंग करते हैं।

    बेचारी अबलाएँ तड़प-तड़प रहती हैं—

    शोषण की ज्वाला में घुट-घुटकर मरती हैं॥

    क्या ये शोषण, पीड़न, प्रोत्साहन पाएँगे?

    क्या अब ये आगे भी सहन किए जाएँगे?

    आओ तुम हे कराल! चंडी! दुर्गे! विशाल गन्ने के खेत में,

    गन्ने के खेत, हाँ, गन्ने के खेत में॥4॥

    स्रोत :
    • पुस्तक : राष्ट्रीय कविताएँ एवं पांचाली शपथम् (पृष्ठ 77)
    • रचनाकार : कवि के साथ अनुवादक एन. सुंदरम् और विश्वनाथ सिंह 'विश्वासी'
    • प्रकाशन : ग्रंथ सदन प्रकाशन
    • संस्करण : 2007

    संबंधित विषय

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

    पास यहाँ से प्राप्त कीजिए