Font by Mehr Nastaliq Web

वो

wo

वो

कोना था

मेरे जीवन का,

एक गहरा,

सकरा,

फिर भी विस्तृत—

इतना कि उसमें

पूरा जीवन समा जाए।

समा जाएँ

मेरी हर तकलीफ़,

हर रंज,

हर तंज।

उस कोने में बैठकर

लिख सकती हूँ

अनगिनत प्रेम-पत्र,

पढ़ सकती हूँ

मन की दो किताबें,

तोड़ सकती हूँ

कई गुलाब,

और गूँथ सकती हूँ

एक फूलों की माला।

महसूस कर सकती हूँ

नदी का तेज,

ताज़ी हवा का हर झोंका।

देख सकती हूँ

हथेली पर रखा

एक सफ़ेद मोती,

जो किसी चमत्कार-सा

चमकता है।

सजा सकती हूँ

बालों में

गुलमोहर की लट,

महक सकती हूँ

एक अनछुई

ख़ुशबू-सी।

खिल सकती हूँ

यूँ जैसे

अभी-अभी

कोई ताज़ा कमल

खिला हो।

स्रोत :
  • रचनाकार : मुक्ति प्रिया
  • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

Additional information available

Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

OKAY

About this sher

Close

rare Unpublished content

This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

OKAY