Font by Mehr Nastaliq Web

चीज़ें बदल रही हैं

chizen badal rahi hain

चंद्रेश्वर

चंद्रेश्वर

चीज़ें बदल रही हैं

चंद्रेश्वर

और अधिकचंद्रेश्वर

    चीज़ें बदल रही हैं

    इस क़दर तेज़ी से साथ

    कि दिमाग़ में स्थिर नहीं हो पाती

    कोई एक भी शक्ल

    कितना तेज़ी से बदल रहा है बाज़ार

    कि सुबह का देखा

    पहचान में नहीं आता

    शाम तलक़

    स्वाद बदल रहा है

    मेरे कुएँ के पानी का

    लोग बदल रहे हैं

    जगहें

    राजनेता दल

    मनचले युवक लगातार बदल रहे हैं

    अपनी प्रेमिकाएँ

    कई युवतियाँ प्रेमी

    ऐसे में भी

    किसी पुराने संगीत की धुन की तरह

    कोई प्रवेश कर गया है

    मेरे विचारों में

    कि इस क़दर तेज़ी से बदलते संसार में

    फिर भी

    मैं झटक नहीं पाता

    अपने विचार!

    स्रोत :
    • रचनाकार : चंद्रेश्वर
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    संबंधित विषय

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता | 13-14-15 दिसम्बर 2024 - जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, गेट नंबर 1, नई दिल्ली

    टिकट ख़रीदिए