Font by Mehr Nastaliq Web

तमसो मा ज्योतिर्गमय

tamso ma jyotirgmay

शंभुनाथ सिंह

शंभुनाथ सिंह

तमसो मा ज्योतिर्गमय

शंभुनाथ सिंह

बुझी दीप की शिखा अनंत में समा गई।

अमंद ज्योति प्राण-प्राण-बीच जगमगा गई!

अथाह स्नेह के प्रवाह में पली,

अमर्त्य वर्त्तिका नहीं गई छली,

असंख्य दीप एक दीप बन गया

कि खिल उठी प्रकाश की कली-कली,

घनांधकार जल गया स्वयं नहीं हिली शिखा,

प्रकाश-धार में तमस् भरी धरा नहा गई!

अकंप ज्योति स्तंभ वह पुरुष बना,

कि जड़ प्रकृति बनी विकास-चेतना,

सत्य-बीज मृत्तिका छिपा सकी

उगी, बढ़ी, फली अरूप कल्पना,

बँध सका असत्-प्रमाद-पाश में प्रकाश-तन,

विमुक्त सत्-प्रभा दिगंत बीच मुस्करा गई!

मरा काम रूप कवि बना अमर,

कि कोटि-कोटि कंठ में हुआ मुखर,

मिटा न, काल का प्रवाह बन घिरा

असीम अंतरिक्ष में अनंत स्वर,

मंत्र-स्वर अमृत सँभाल मृण्मयी धरा सकी,

त्रिकाल-रागिनी अनंत सृष्टि बीच छा गई!

अनेकता अखंड एक हो गई,

अभेद बीच भेद-भ्रांति खो गई,

अंध-गंध बँध सकी कूल में

समष्टि बीच पूर्ण व्यष्टि खो गई,

जिसे पाश तन बना, छू सका मरण चरण,

विराट् चेतना अरूप स्वरूप पा गई!

बुझी दीप की शिखा, असीम में समा गई!

स्रोत :
  • पुस्तक : दिवालोक (पृष्ठ 59)
  • रचनाकार : शंभुनाथ सिंह
  • प्रकाशन : राजकमल प्रकाशन
  • संस्करण : 1953

संबंधित विषय

हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

Additional information available

Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

OKAY

About this sher

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

Close

rare Unpublished content

This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

OKAY