भारत के रचनाकार
कुल: 2007
आचार्य रामचंद्र शुक्ल
- जन्म : बस्ती
समादृत आलोचक, निबंधकार, साहित्य-इतिहासकार, कोशकार और अनुवादक। हिंदी साहित्य के इतिहास और आलोचना को व्यवस्थित रूप प्रदान करने के लिए प्रतिष्ठित।
अंबिकातनयदत्त
कन्नड़ गीति-काव्य के समादृत कवि। नवोदय आंदोलन से संबद्ध। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित।
अमीर ख़ुसरो
सूफ़ी संत, संगीतकार, इतिहासकार और भाषाविद। हज़रत निज़ामुद्दीन के शिष्य और खड़ी बोली हिंदी के पहले कवि। ‘हिंदवी’ शब्द के पुरस्कर्ता।
अमृता प्रीतम
- जन्म : गुजराँवाला
- निवास : नई दिल्ली
- निधन : दिल्ली
पंजाबी की लोकप्रिय कवयित्री-लेखिका। भारतीय ज्ञानपीठ से सम्मानित।
बच्चन सिंह
बलदेव उपाध्याय
हिंदी-संस्कृत के विद्वान्, साहित्य-इतिहासकार, निबंधकार और समालोचक। हिंदी में संस्कृत साहित्य पर चिंतन के लिए उल्लेखनीय।
बालकृष्ण भट्ट
- जन्म : इलाहाबाद
भारतेंदुयुगीन प्रमुख निबंधकार, गद्यकार और पत्रकार। गद्य-कविता के जनक और ‘प्रदीप’ पत्रिका के संपादक के रूप में समादृत।
भालचंद्र नेमाडे
- जन्म : यावल
मराठी के समादृत कवि-लेखक और समालोचक। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित।
भारतेंदु हरिश्चंद्र
भारतीय नवजागरण के अग्रदूत। समादृत कवि, निबंधकार, अनुवादक और नाटककार।
बीरेंद्र कुमार भट्टाचार्य
असमिया के समादृत उपन्यासकार, पत्रकार और संपादक। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित।
सी. नारायण रेड्डी
तेलुगु के समादृत कवि-लेखक। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित।
चंदबरदाई
- जन्म : लाहौर
- निवास : दिल्ली
- निधन : तौंसा शरीफ़
हिंदी के प्रथम महाकवि। वीरगाथा काल से संबद्ध। ‘पृथ्वीराज रासो’ कीर्ति का आधार-ग्रंथ।
चंद्रधर शर्मा गुलेरी
सशक्त गद्यकार और चिंतक। 'उसने कहा था' जैसी कालजयी कहानी के रचनाकार। 'समालोचक' पत्रिका के संपादक और नागरी प्रचारिणी सभा के संपादकों में से एक। पांडित्यपूर्ण हास और अर्थ वक्र शैली के लिए विख्यात।
चतुरसेन शास्त्री
- जन्म : बुलंदशहर
समादृत उपन्यासकार और कथाकार। ऐतिहासिक प्रसंगों के प्रयोग के लिए उल्लेखनीय।
दयानंद सरस्वती
आर्य समाज के संस्थापक और हिंदू पुनर्जागरण के प्रमुख विचारक।
देवेंद्र कुमार बंगाली
- जन्म : कुशीनगर
सुचर्चित गीतकार। आधुनिक हिंदी कविता के पहले दलित कवि। प्रारंभिक गीत, रचनाएँ और पुस्तकें देवेंद्र कुमार के नाम से प्रकाशित और प्रशंसित।
देवी प्रसाद मिश्र
हिंदी के सुपरिचित कवि-लेखक। काव्य-वैविध्य और प्रयोगों के लिए विशेष उल्लेखनीय। भारतभूषण अग्रवाल पुरस्कार से सम्मानित।
फ़क़ीर मोहन सेनापति
- जन्म : मल्लिकाशपुर
- निधन : बालासोर
‘उत्कल व्यास कवि’ के रूप में समादृत ओड़िया कवि-लेखक, दार्शनिक और समाज सुधारक।
गजानन माधव मुक्तिबोध
आधुनिक हिंदी कविता के अग्रणी कवियों में से एक। अपनी कहानियों और डायरी के लिए भी प्रसिद्ध।
गुरजाड अप्पाराव
- जन्म : आँध्र प्रदेश
- निधन : आँध्र प्रदेश
तेलुगु साहित्य के नवयुग के वैतालिक के रूप में समादृत नाटककार और कवि।
हजारीप्रसाद द्विवेदी
समादृत समालोचक, निबंधकार, उपन्यासकार और साहित्य-इतिहासकार। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
हरिशंकर परसाई
- जन्म : होशंगाबाद
समादृत लेखक-व्यंग्यकार। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
हरिवंशराय बच्चन
‘मधुशाला’ के लिए मशहूर समादृत कवि-लेखक और अनुवादक। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
इस्मत चुग़ताई
जयशंकर प्रसाद
छायावादी दौर के चार स्तंभों में से एक। समादृत कवि-कथाकार और नाटककार।
जोसेफ रुडयार्ड किपलिंग
ब्रिटिश लेखक। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित।
काशीप्रसाद जायसवाल
- जन्म : मिर्ज़ापुर
- निधन : पटना
कृष्णचंद्र
कुसुमाग्रज
मराठी के समादृत और अत्यंत लोकप्रिय कवि-नाटककार। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित।
महादेवी वर्मा
- जन्म : फ़र्रूख़ाबाद
- निवास : इलाहाबाद
- निधन : इलाहाबाद
छायावादी दौर के चार स्तंभों में से एक। कविता के साथ-साथ अपने रेखाचित्रों के लिए भी प्रसिद्ध। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित।
महात्मा गांधी
भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के सबसे बड़े नायक। जनमानस में 'बापू' और 'महात्मा' के नाम से प्रसिद्ध। सत्य, अहिंसा और सांप्रदायिक सद्भावना के प्रबल समर्थक।
महावीर प्रसाद द्विवेदी
युगप्रवर्तक साहित्यकार-पत्रकार। ‘सरस्वती’ पत्रिका के संपादक के रूप में हिंदी नवजागरण में महत्त्वपूर्ण योगदान।