Font by Mehr Nastaliq Web

अभी हूँ

abhi hoon

अनाम कवि

अनाम कवि

अभी हूँ

अनाम कवि

अभी हूँ, तिरस्कृत, वंचित, अर्थहीन

अभी हूँ, अरण्य में झूमता बाँस, स्वर-विहीन

अभी हूँ, ठूँठा कुबड़ा पलाश, पत्रहीन

जागूँगा, पहुँचूँगा कल

शिखरों के निकट

भरूँगा स्वर दुखित अरण्य के

बिखेरूँगा रंग-प्रखर, दमित, सुप्त तपते भूखंड के

अभी हूँ राग अनसुना

अभी हूँ ज्ञान अनगुना

अभी हूँ नियति हाथों का झुनझुना

कल, पिघलेंगे पहाड़ सुनकर उनके करुण राग

कल होंगे निर्वसन, छद्म ज्ञान के जगमग खंड

कल होंगे बौने धराशायी, आज जो हैं मंचासीन

बनूँगा कल, भूडोल का प्रबल कंपन

भूगर्भ ज्वाल का ऊर्ध्वपुंज

अभी हूँ घुमड़ते ज्वार की करवट बेचैन

कल फेटूँगा, काल के कुटिल छद्म

कल होंगे, रजतमहल और स्वर्णशिखर सब भूमिसात

कल होगी अलंघ्य ऊँचाइयाँ, जलमग्न

रचेगी धरती, कल फिर नए शिखर

कल होंगे, उर्वर मरुक्षेत्र

कल होगा ही प्रस्थान खोज में उसकी

जिसे हमेशा झुठलाया जाता रहा है।

स्रोत :
  • पुस्तक : एक अनाम कवि की कविताएँ (पृष्ठ 34)
  • संपादक : दूधनाथ सिंह
  • रचनाकार : अनाम कवि
  • प्रकाशन : राजकमल प्रकाशन
  • संस्करण : 2016

संबंधित विषय

हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

Additional information available

Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

OKAY

About this sher

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

Close

rare Unpublished content

This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

OKAY