हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
स्नातक
- स्रोत : संस्कृत
- शब्दभेद : संज्ञा, पुल्लिंग
स्नातक का हिंदी अर्थ
- किसी विश्वविद्यालय या महाविद्यालय से बी.ए., बी.कॉम, बी.एस-सी. या उसके समक्ष उपाधि प्राप्त व्यक्ति, वह जिसने किसी विश्वविद्यालय की निम्नतम डिग्री या उपाधि प्राप्त कर ली हो, ग्रेजुएट
- (प्राचीन काल) वह जिसने ब्रह्मचर्य व्रत की समाप्ति पर स्नान करके गृहस्थ आश्रम में प्रवेश किया हो
- किसी धार्मिक उद्देश्य से भिक्षु बना हुआ ब्राह्मण