Font by Mehr Nastaliq Web

हिन्दवी शब्दकोश

हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।

शिक्षा

शिक्षा का हिंदी अर्थ

  • किसी प्रकार का ज्ञान या विद्या प्राप्त करने के लिए सीखने-सिखाने का क्रम। तालीम। जैसे-किसी भाषा विज्ञान या शास्त्र की शिक्षा।
  • उक्त प्रकार से प्राप्त किया हुआ ज्ञान या विद्या। (एजुकेशन) जैसे-आप अभी अमेरिका से चिकित्सा-शास्त्र की शिक्षा प्राप्त कर लौटे क्रि० प्र०-देना।-पाना।-मिलना।-लेना। विशेष-आज-कल शिक्षा के अन्तर्गत वे सभी बातें हैं जो किसी को किसी विषय का अच्छा ज्ञाता या उपयुक्त कार्यकर्ता बनाने के लिए पढ़ाई या सिखाई जाती है। शिक्षा का उद्देश्य मनुष्य को विद्या या विषय का ज्ञाता बनाने के सिवा नैतिक, मानसिक और शारीरिक सभी दृष्टियों से कर्मठ, योग्य, सदाचारी, समर्थ, स्वावलंबी आदि बनाना भी होता है।

हिन्दवी डिक्शनरी पर 'शिक्षा' से संबंधित विस्तृत अर्थ खोजिए।