हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
परिधि
- स्रोत : संस्कृत
- शब्दभेद : संज्ञा, स्त्रीलिंग
परिधि का हिंदी अर्थ
- वह रेखा जो किसी गोल पदार्थ के चारों ओर खींचने से बने, गोल वस्तु की चौहदी बनाने वाली रेखा, गोल पदार्थ का विस्तार नियमित करने वाली रेखा, घेरा
- रेखागणित में वह रेखा जो किसी वृत्त के चारों ओर खिंची हुई हो, वृत्त की चतु:सीमा प्रस्तुत करने वाली रेखा, दायरे की शक्ल या चौहदी बनाने वाली रेखा
- सूर्य, चंद्र आदि के आस-पास दिखाई पड़ने वाला घेरा, परिवेश, मंडल