Font by Mehr Nastaliq Web

हिन्दवी शब्दकोश

हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।

पाना

पाना का हिंदी अर्थ

  • ऐसी स्थिति में आना या होना कि कोई चीज अपने अधिकार, वश या हाथ में आवे या हो जाय। कोई चीज या बात प्राप्त करना। हासिल करना। जैसे (क) तुमने ईश्वर के घर से अच्छा भाग्य पाया है। (ख) उन्होंने अपने पूर्वजों से अच्छी सम्पत्ति पाई थी।
  • ऐसी स्थिति में आना या होना कि किसी को दी या भेजी हुई चीज या और कुछ अपने तक पहुंच या मिल जाय। जैसे-(क) किसी का पत्र, संदेशा या समाचार पाना। (ख) पदक या पुरस्कार पाना।

हिन्दवी डिक्शनरी पर 'पाना' से संबंधित विस्तृत अर्थ खोजिए।