हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
नीचे
नीचे का हिंदी अर्थ
- किसी की तुलना में, निम्न धरातल पर या में। जसे-ऊपर मकान मालिक और नीचे किरायेदार रहता है।
- ऐसी स्थिति में जिसमें उसके ठीक ऊपर भी कुछ हो। जैसे (क) कुरते के नीचे गंजी पहन लो। (ख) मोटी किताब के नीचे पतली किताब रखना। पद-नीचे ऊपर उलट-पलट। अस्त-व्यस्त। अव्यवस्थित। जैसे- सब चीजें ज्यों की त्यों रहने दो, नीचे-ऊपर मत करो। नीचे से ऊपर तक = (क) एक सिरे से दूसरे सिरे तक। (ख) सब अंगों या भागों में। सर्वत्र। मुहा०-नीचे उतारना = मरते हुए व्यक्ति को खाट, पलंग आदि पर से हटाकर नीचे जमीन पर लेटाना। (हिंदू) नीचे गिरना = आचार-विचार, मान-मर्यादा आदि की दृष्टि से पतित या हीन होना। जैसे-हम नहीं जानते थे कि तुम इतना नीचे गिरोगे। नीचे लाना-- (क) जमीन पर गिराना और पछाड़ना। (ख) नीचे उतारना। (ऊपर देखें)