हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
मोरचा
मोरचा का हिंदी अर्थ
- लोहे की ऊपरी सतह पर जमनेवाली वह लाल या पीले रंग की मैल की-सी तह जो वायु और नमी के योग के कारण उसके अन्दर होनेवाले रासायनिक विकार से उत्पन्न होती है और जिस कारण लोहा कमजोर और खराब हो जाता है। जंग। क्रि० प्र०-जमना।-लगना। महा०-मोरचा खाना-मोरचा लगने से खराब होना।
- दर्पण या शीशे के ऊपर जमनेवाली मैल। पुं० [फा० मोरचाल] १. वह गड्ढा जो गढ़ के चारों ओर रक्षा के लिए खोदा जाता है। २. गढ़ के अन्दर रहकर शत्रु से लड़नेवाली सेना।