हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
लोहा
लोहा का हिंदी अर्थ
- प्रायः काले रंग की एक प्रसिद्ध धातु जिससे अनेक प्रकार के अस्त्र, उपकरण बरतन, यंत्र आदि बनाये जाते हैं। (आयरन) पद-लोहे की स्याही, लोहे के चने। (दे० स्वतंत्र पद)
- उक्त धातु से बने हुए अस्त्र जो युद्ध में शत्रुओं को काटने-मारने के काम आते हैं। जैसे-कटार, तलवार, भाला, आदि। मुहा०-लोहा गहना = किसी से लड़ने के लिए हथियार उठाना। लोहा बजना-तलवारों, भालों आदि से युद्ध या लड़ाई होना। मार-काट होना। लोहा बरसना = युद्ध-क्षेत्र में अस्त्रों आदि का बहुत अधिकता से उपयोग होना। घमासान युद्ध होना। (किसी का) लोहा मानना = किसी काम या बात में किसी की योग्यता, शक्ति आदि की श्रेष्ठता स्वीकृत करते हुए उसके सामने झुकना या दबना, और उसे अपने से अधिक योग्य या शक्तिशाली समझना। (किसी से) लोहा लेना = (क) किसी से डटकर मार-पीट युद्ध या लड़ाई करना। (ख) किसी के सामने आकर उसके बल, योग्यता आदि का मुकाबला करना। टक्कर लेना। भिड़ना। लोहा सहना = लोहा लेना। (राज.)