हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
जलाना
जलाना का हिंदी अर्थ
- आग के संयोग से किसी चीज को जलने में प्रवृत्त करना। प्रज्वलित करना। विशेष-कोई चीज या तो (क) ताप उत्पन्न करने के लिए जलाई जाती है, जैसे-ईंधन जलाना; या (ख) प्रकाश उत्पन्न करने के लिए; जैसे-लालटेन जलाना; अथवा (ग) नष्ट या भस्म करने के लिए; जैसे-मकान या शहर जलाना।
- आज-कल उक्त क्रियाएँ आग के अतिरिक्त कुछ दूसरी प्रक्रियाओं से भी की जाती हैं। जैसे-बिजली की बत्ती या लट्ट जलाना।