हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
गजब
गजब का हिंदी अर्थ
- भीषण क्रोध। बहुत तेज गुस्सा। कोप। प्रकोप। पद-जब इलाही ईश्वर का या दैवी कोप।
- उक्त प्रकार के कोप के कारण पड़नेवाली बहुत बड़ी विपत्ति या संकट। मुहा०-(किसी पर) गजब गुजारना = ऐसा काम करना जिससे किसी पर बहुत अधिक विपत्ति पड़े। उदा०-गजब गुजारत गरीबन की धार पै।-पद्माकर (किसी पर) गजब ढाना = किसी के लिए भीषण विपत्ति या संकट उत्पन्न करना।