हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
डूबना
डूबना का हिंदी अर्थ
- जल या तरल पदार्थ में व्यक्ति अथका किसी चीज का इस प्रकार स्थित होना कि उसका कोई अंग या अंश उससे बाहर न निकला रहे। जल में पूरी तरह से समाना। जैसे-समुद्र में जहाज डूबना, नदी की बाढ़ से खेत डूबना।
- जीवों के संबंध में, जल में इस प्रकार समाना कि प्राण निकल जायँ। जैसे-उनका लड़का तालाब में डूब गया था। मुहा०-डूब मरना = निंदनीय आचरण करने के कारण मुंह दिखाने के योग्य न रह जाना। जैसे-तुम्हारे लिए यह डूब मरने की बात है।