हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
चक्कर
- स्रोत : संस्कृत
- शब्दभेद : संज्ञा, पुल्लिंग
चक्कर का हिंदी अर्थ
- पहिए के आकार की कोई (विशेषतः घूमनेवाली) बड़ी गोल वस्तु , मंडलाकार पटल , जाक , जैसे—उस मशीन में एक बड़ा चक्कर है जो बराबर घूमता रहता है
- गोल या मंडलाकार घेरा , वृत्ताकार परिधि , मंडल
- मंडलाकार मार्ग , गोल सड़क या रास्ता , घुमाव का रास्ता , जैसे,—उस बगीचे में जो चक्कर है, उसके किनारे किनारे बड़ी सुंदर घास लगी है