हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
भाडा
भाडा का हिंदी अर्थ
- वह धन जो किसी की चीज का कुछ समय तक उपयोग करने के बदले में दिया जाता है। किराया। जैसे दूकान या मकान का भाड़ा।
- वह धन जो कोई चीज या किसी व्यक्ति को यान आदि पर ले जाकर कहीं पहुँचाने के बदले में दिया या लिया जाता है। किराया। जैसे-गाड़ी, नाव या रेल का भाड़ा। पद-भाड़े का टट्ट = (क) थोड़े दिन तक रहनेवाला। जो स्थायी न हो। क्षणिक। (ख) वह जो केवल धन के लोभ से (मन लगाकर नहीं) दूसरों का कोई काम करता हो। (ग) ऐसा पदार्थ जो किसी आधार पर हो काम करता हो, स्वतः काम देने में बहुत कुछ असमर्थ हो। जैसे अब तो यह शरीर भाड़े का टट्ट हो गया है। पुं० [सं० मरण] वह दिशा जिधर वायु बहती हो। मुहा०-भाड़े पड़ना = जिधर वायु जाती हो, उधर नाव को चलाना। नाव को वायु के सहारे ले जाना। भाड़े फेरना जिधर हवा का रुख हो, उधर नाव का मुंह फेरना। पुं० एक प्रकार की घास जो प्रायः हाथ भर ऊँची होती और चारे के काम आती है।