Font by Mehr Nastaliq Web

कितना पानी

kitna pani

चित्रांश वाघमारे

चित्रांश वाघमारे

कितना पानी

चित्रांश वाघमारे

और अधिकचित्रांश वाघमारे

    मछली-मछली

    कितना पानी?

    तुम्हीं बताओ हमने ये

    कीमत कितनी पहचानी है

    तालाबों में पानी है क्या?

    क्या आँखों में पानी है?

    क्या हम थोड़े सजग हुए हैं

    या करते अब भी नादानी?

    पानी की आशा में तपता

    अपना रेगिस्तानी मन

    नहीं जानता हूँ मै सचमुच

    किसकी पीड़ा अधिक सघन!

    पीड़ाओं से हुई मित्रता

    सुख ने रार समय से ठानी

    प्यासी आँखों की सच्चाई

    पपडाए होंठो की भाषा,

    सागर, बादल, झरने क्योंकर

    नहीं समझते भेद जरा-सा?

    आख़िर ये कैसा ग़ुरूर है

    आख़िर ये कैसी मनमानी?

    स्रोत :
    • रचनाकार : चित्रांश वाघमारे
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    संबंधित विषय

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY