Font by Mehr Nastaliq Web

केवल मादा

keval mada

अनामिका सिंह

अनामिका सिंह

केवल मादा

अनामिका सिंह

और अधिकअनामिका सिंह

    फर्क़ नहीं इनको पड़ता

    हो डेढ़ माह,

    अस्सी से ज़्यादा

    रिश्ता भी 

    मायने रखता 

    शर्त एक, हो केवल मादा!

    किसी और ग्रह से आए

    इन्हीं घरों के पाले-पोसे

    अम्मा, चाची, बुआ, बहन के

    पाए हैं इन सबने बोसे 

    कौन घड़ी में बदल गई 

    फिर बोलो नीयत 

    और इरादा!

    क्या कर लेंगे 

    कहो दुपट्टे 

    जब आँखें ही हैं स्कैनर

    तोड़ रही है 

    हवस सरहदें

    भरी भीड़ हो ऑफ़िस या घर 

    कहाँ घोलकर

    पी ली बोलो

    आख़िर तथाकथित मर्यादा!

    अपनों का ओढ़े लिबास हो 

    या कोई बिल्कुल अनजाना

    औरत  लगती एक 'देह' भर 

    सबने साधी 'देह' निशाना

    नग्न हुए ये, शर्मसार हम 

    हाड़ माँस का लिए बुरादा!

    स्रोत :
    • रचनाकार : अनामिका सिंह
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    संबंधित विषय

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY