जम्मू कश्मीर के रचनाकार
कुल: 57
कुँवर वियोगी
सुपरिचित डोगरी कवि। 'घर' शीर्षक लंबी कविता के लिए उल्लेखनीय। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
कुमार कृष्ण शर्मा
- जन्म : जम्मू
सुपरिचित कवि। ‘लहू में लोहा’ शीर्षक से पहला कविता-संग्रह वर्ष 2022 में प्रकाशित।
केहरि सिंह मधुकर
डोगरी कविता की प्रगतिशील धारा के स्तंभ कवि। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
कमल जीत चौधरी
- जन्म : सांबा
नई पीढ़ी से संबद्ध कवि-लेखक। 'हिंदी का नमक' और 'दुनिया का अंतिम घोषणापत्र' शीर्षक से दो कविता-संग्रह प्रकाशित।