Font by Mehr Nastaliq Web

युद्ध-शिविर में मृत देह से जन्मे बच्चे के नाम

yuddh shivir mein mrit deh se janme bachche ke naam

दामिनी यादव

दामिनी यादव

युद्ध-शिविर में मृत देह से जन्मे बच्चे के नाम

दामिनी यादव

और अधिकदामिनी यादव

    मुझे नहीं जानना 

    उन शौर्य-गाथाओं के बारे में

    जिनकी ध्वजाओं पर 

    रक्त के छींटे हैं,

    वे युद्ध भी मेरे लिए 

    सिवाय युद्ध के और कुछ भी नहीं

    जिनसे की गई 'धर्म' की रक्षा,

    मेरी दृष्टि केवल उन पर है

    जो शव बनकर बिछे हैं,

    मेरे पास नहीं हैं उस चिकित्सक के लिए 

    बधाई और प्रशंसा के शब्द 

    जो किसी युद्ध-शिविर में

    एक मृत माँ की देह से निकाल 

    उस नवजात को संसार में लाया है,

    वह नहीं जानता शायद कि अगली समर-भूमि में 

    उसने किसी गोली के लिए ये सीना सजाया है,

    मुझमें नहीं हो रहा कोई विचलन

    उन दृश्यों को देख लेने के बाद भी

    जहाँ विरोधियों पर पाई जा चुकी विजय

    तब तक संतुष्टि नहीं दे पाई

    जब तक ठोकरों में नहीं उड़ाई गई 

    धराशाई हुए घरों के अवशेषों की धूल,

    ऊँचाई पर लहरा रही विजय-पताकाएं

    कितनी नीची लग रही थीं तब तक, 

    जब तक विजय का इतिहास 

    मृत महिलाओं तक की देह को 

    रौंदकर लिखा गया हो,

    अपनी विजय पर तब तक संदेह होता है,

    जब तक उनमें अस्पताल और स्कूलों का मलबा भी

    मिला नहीं होता है,

    ये सब अब कितना सहज लगता है,

    मनुष्य से दिखते चेहरों में भी मनुष्य नहीं दिखता है,

    आश्चर्य नहीं, क्यों मैं भी भावशून्य सपाट हूँ,

    कल फिर नए विवरण जाएँगे,

    हम पुरातन इतिहास से अब तक चले रहे विध्वंस भूल

    नवीन मंगलाचरण गाएँगे,

    हम लेते रहेंगे अंतिम श्वास तक यूँ ही श्वास नई,

    धरती भी घूमती रहेगी अनंतकाल तक,

    नहीं छोड़ेगी अपनी धुरी...

    स्रोत :
    • रचनाकार : दामिनी यादव
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    संबंधित विषय

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY