Font by Mehr Nastaliq Web

तुम बढ़ो आगे, जिसे चाहो

tum baDho aage, jise chaho

इति शिवहरे

इति शिवहरे

तुम बढ़ो आगे, जिसे चाहो

इति शिवहरे

और अधिकइति शिवहरे

    तुम बढ़ो आगे, जिसे चाहो,

    करो अब अनुगमन है।

    यह मिलन, अंतिम मिलन है!

    किस तरह की भेंट यह, अलगाव देकर जा रही है!

    यह तुम्हारी गति हमें, ठहराव देकर जा रही है।

    तुम लाना आँख में पानी, हमारा मन जलेगा।

    टूटता अनुबंध है, अनुराग कुछ दिन तो छलेगा।

    स्वप्न की मृत देह पर से,

    जागरण का अवतरण है।

    यह मिलन अंतिम मिलन है!

    जब कि पहनाने अँगूठी हाथ माँगोगे कभी तुम।

    या रजत नूपुर किसी के पाँव बाँधोगे कभी तुम।

    याद आएगा 'कुशा' की मुद्रिका भर चाहती थी।

    एक पगली 'दूब' की पायल पहनकर नाचती थी।

    एक मन से ही किसी का,

    निर्गमन है, आगमन है।

    यह मिलन अंतिम मिलन है।

    क्या हुआ जो दे पाए प्रेम, ये ही सोच लेंगे।

    वृक्ष सब देते छाया, और कुछ तो धूप देंगे।

    प्रार्थना कुछ कर पाईं, याचना कर क्या मिलेगा?

    लो विदाई हर्षमय तुम , दुख मनाकर क्या मिलेगा?

    सोचना क्या, यह बिछड़ना,

    और मिलना तो चलन है।

    यह मिलन अंतिम मिलन है!

    स्रोत :
    • रचनाकार : इति शिवहरे
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    संबंधित विषय

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY