Font by Mehr Nastaliq Web

हे! मनस्वी मानवी

he! manasvi manavi

इति शिवहरे

इति शिवहरे

हे! मनस्वी मानवी

इति शिवहरे

और अधिकइति शिवहरे

    हे! मनस्वी मानवी,

    अवबोध का आह्वान लाओ।

    तुम नवल उत्थान लाओ!

    रज सने पग धर गए वो थान देवालय बनाया।

    राजमहलों में सुख वनवास में एश्वर्य पाया।

    तुम 'उपेक्षा' को 'अपेक्षा' में बदलना जानती हो।

    हाय! फिर भी बन 'दया का पात्र' जीना चाहती हो।

    पूज्य, विदुषी-वामिनी,

    अभिनत्व का अवसान लाओ।

    तुम नवल उत्थान लाओ!

    सोचती हो? मूकदर्शक, ये तुम्हें सहयोग देंगे।

    रक्त की अंतिम तुम्हारी बूंद भी वे सोख लेंगे।

    बिन कहे कब स्वत्व पाया? माँगना पड़ता यहाँ है।

    रो दे शिशु पूर्व इसके क्षीर भी मिलता कहाँ है!

    अब उठो! तेजस्विनी,

    स्वयमेव का सम्मान लाओ।

    तुम नवल उत्थान लाओ!

    भावनी, भव्या, भवानी के हृदय में भय बसेंगे?

    चक्षुओं में दीप जिनके क्या उन्हें ये तम डसेंगे?

    काल के कटु पृष्ठ पर सम्भावनाएँ जोड़नी हैं।

    तुम वही जिसको समूची वर्जनाएँ तोड़नी हैं।

    तमसो मा ज्योतिर्गमय का,

    हर्षमय जय-गान लाओ।

    तुम नवल उत्थान लाओ!

    स्रोत :
    • रचनाकार : इति शिवहरे
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    संबंधित विषय

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY