Font by Mehr Nastaliq Web

लेखक : गणेश पाण्डेय

संस्करण संख्या : 001

प्रकाशक : नमन प्रकाशन,दिल्ली

मूल : दिल्ली, भारत

प्रकाशन वर्ष : 2003

भाषा : हिंदी

पृष्ठ : 71

ISBN संख्यांक / ISSN संख्यांक : 8187368926

सहयोगी : भारतीय भाषा परिषद ग्रंथालय

अथ ऊदल कथा

लेखक: परिचय

सुपरिचित कवि-लेखक-आलोचक गणेश पाण्डेय का जन्म 13 जुलाई 1955 को तेतरी बाज़ार, सिद्धार्थनगर (तत्कालीन जनपद बस्ती), उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शुरुआती शिक्षा भी इस क्षेत्र के समीप ही हुई। इसके बाद वह उच्च शिक्षा के लिए गोरखपुर आए और गोरखपुर विश्वविद्यालय से हिंदी में एम.ए. की उपाधि और यहीं से ‘आठवें दशक की हिंदी कहानी में ग्रामीण जीवन’ विषय पर डाक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। 

वह जीविका की शुरुआत में कुछ वक़्त के लिए पत्रकारिता से भी जुड़े रहे और कुछ समय उद्योग विभाग में सहायक प्रबंधक के रूप में सरकारी नौकरी भी की। वर्ष 1987 में गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में प्राध्यापक के रूप में नियुक्त हुए और सुदीर्घ सेवा के बाद प्रोफ़ेसर के रूप में यहीं से अवकाश लिया। विश्वविद्यालय में पूर्व अधिष्ठाता छात्रकल्याण और शिक्षक राजनीति में लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए लंबे संघर्ष के फलस्वरुप यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में भी योगदान दिया। वह साहित्यिक पत्रिका ‘यात्रा’ के संपादक के रूप में सक्रिय रहे हैं और ब्लॉगिंग की दुनिया में भी।

उनकी प्रकाशित कृतियाँ हैं—‘अटा पड़ा था दुःख का हाट’, ‘जल में’, ‘जापानी बुख़ार’, ‘परिणीता’ (कविता-संग्रह); ‘अथ उदल कथा’, ‘रीफ’ (उपन्‍यास); ‘पीली पत्तियाँ’ (कहानी-संग्रह); ‘आठवें दशक की हिंदी कहानी’ (शोध); ‘रचना, आलोचना और पत्रकारिता’, ‘आलोचना का सच’, ‘आलोचक के नोट्स’, ‘नई सदी की कविता’ (आलोचना) प्रकाशित।

ईमेल : prof.ganeshpandey@gmail.com

.....और पढ़िए