सुविधा के लिए

suwidha ke liye

मोना गुलाटी

मोना गुलाटी

सुविधा के लिए

मोना गुलाटी

और अधिकमोना गुलाटी

    जुगुप्साओं के समाप्त होने पर पत्थर आँखों से वह

    सड़क को घूरता है।

    लोग आदर्श या उदाहरण ढूँढ़ते हैं

    कबाड़ी की दुकानों में!

    मैं बूढ़ी आँखों से प्यार नहीं कर सकती।

    लड़कियाँ प्रेमी नहीं

    पशु चाहती हैं।

    कल रात मैं जंगल में भाग जाऊँगी और वह पड़ोसी

    लड़की की जाँघों पर अपना नाम लिखता रहेगा

    या आकृतियाँ बनाता रहेगा।

    उसकी छाती में छिद्र हो गए हैं

    —छिद्रों में तीखी नमकीन हवा बहती है

    पूरी दुनिया उजड़ा हुआ क़स्बा है।

    मकानों से ठहाकों की आवाज़ें

    आती हैं।

    मेरी आँखें भुरभुरा गई हैं।

    एक अंधी पीढ़ी को ग़ुलाम बनाने की अपेक्षा

    नपुंसक और विदूषक

    बना देने में मुझे अधिक संतोष होता है।

    एक चील ने पूरे आसमान को ढक लिया है।

    मेरा जिस्म

    फूलता है पानी के गड्डों में पड़ा हुआ।

    आप्लावित होकर लोग

    स्थितियों के बदलने की

    प्रतीक्षा करते हैं।

    औरत को बेवक़ूफ़ मान लेने से

    पुरुष को बड़ी सुविधा रहती है।

    बिना सोचे-समझे वह

    आग के गोले निगलता रहता है या

    दुम हिलाता रहता है।

    सुविधाओं के लिए पिल्ला बन जाने

    या किसी मुर्ग़ाबी के पंखों

    के नीचे दब जाने और

    अख़बार की कतरन बन जाने में क्या बुराई है।

    अधिभौतिक

    स्थिति में जी लेने के पश्चात आत्मीय होना

    खेद का विषय है।

    सबसे अलग हो जाने की चेष्टा में नग्न हो जाना

    अबौद्धिकता नहीं

    पीड़ा है।

    असहाय वेदना में कराहते हुए वह

    ऑपरेशन टेबल पर लेट गया है।

    उसे लगता है

    पिंडलियों तक सरके हुए हाथ संतोषप्रद नहीं होते

    हवा के बदल जाने पर व्यक्ति का बदल जाना

    आर्श्चजनक कैसे हो सकता है।

    तिनकों में चेहरा

    ढूँढ़ने से अपना व्यक्तित्व छाँट लेने की सुविधा रहती है

    है।

    वह

    घंटों बकवास कैसे कर सकती है।

    उसे समझ नहीं आता

    छाती के बल लेट जाने से वह सुरंग के छेद को छोटा कैसे

    कर देगा।

    लंबे हाथों से वह काँपती हथेलियाँ मसलता है

    शरीर केंचुल में परिवर्तित हो उठता है।

    व्यक्तिक्रम उसे भयानक लगता है।

    घबड़ा कर वह भविष्य को खोदने लगता है।

    सीढ़ियाँ

    बढ़ती हैं

    वह भागता है अपना आह्वान करते हुए।

    अब वह लंबे बालों वाली लड़कियों के बाल काट देगा...

    सब बातें सुविधा के लिए।

    स्रोत :
    • पुस्तक : महाभिनिष्क्रमण (पृष्ठ 55)
    • रचनाकार : मोना गुलाटी

    संबंधित विषय

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

    पास यहाँ से प्राप्त कीजिए