चींटियाँ

chintiyan

गगन गिल

गगन गिल

चींटियाँ

गगन गिल

और अधिकगगन गिल

    चींटियाँ अपने घर का रास्ता भूल गई थीं।

    हमारी नींद और हमारी देह की बीच वे क़तार बनाती चलतीं। उनकी स्मृति में

    बिखरा रहता उनका अदृश्य आटा, जो किसी दूसरे देश-काल ने बिखेरा था। उसे

    ढूँढ़ती वे चलती जातीं पृथ्वी के एक सिरे से दूसरे की ओर। वे अपने दाँत गड़ातीं

    हर जीवित मृत वस्तु में। उनके चलने से पृथ्वी के दुख हल्के होने लगते

    कि दिशाएँ घूमने लगतीं, भ्रमित हो। ध्रुव बदलने लगते अपनी जगह। चींटियों

    का दुख लेकिन कोई जानता था।

    बहुत पहले शायद कभी वे स्त्रियाँ रही हों।

    स्रोत :
    • पुस्तक : अँधेरे में बुद्ध (पृष्ठ 98)
    • रचनाकार : गगन गिल
    • प्रकाशन : राजकमल प्रकाशन
    • संस्करण : 1996

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

    पास यहाँ से प्राप्त कीजिए