जुबना अबै न देतीं मागें
jubna abai na detin magen
जुबना अबै न देतीं मागें!
पछतैहो तुम आगें!
कर कर करना उदना सोचो, जब जे लटकन लागं॥
कछु दिनन में जेई जुबनवा, तुमरौ तन जै त्यागें॥
नाई ना करौ और जनन खों, सुन सुन धीरज भागें॥
भरन भरी सो इनकी ‘ईसुर’ उतरी जाती पागें॥
अभी माँगने पर तुम उरोज नहीं देतीं; सजनी आगे पछताओगी जब ये लटकने लगेंगे। कुछ दिनों में ये उरोज तुम्हारा शरीर छोड़ देंगे। तुम औरों को तो नहीं नहीं करतीं—यह सुन-सुन कर धीरज छूटा जाता है। ईसुरी को इनकी लगन लगी है। इनके पीछे हमारी पगड़ी उतरी जाती है।
- पुस्तक : ईसुरी की फागें (पृष्ठ 212)
- संपादक : घनश्याम कश्यप
- प्रकाशन : शब्दपीठ
- संस्करण : 1995
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.